प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया एकाउंट आज महिलाएं चला रही हैं। इसी क्रम में कुछ देर के लिए स्नेहा मोहनदास को भी पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैंडल करने का मौका मिला। जिस वक्त वह प्रधानमंत्री का अकाउंट चला रही थीं उसी दौरान उनसे एक यूजर ने प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट का पासवर्ड पूछा। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से मजाकिया अंदाज में जवाब दिया गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा गया, न्यू इंडिया… लॉगगिंग इन की कोशिश हो रही है।
दरअसल विक्रांत भदौरिया (@vikrantbhadaur6) नाम के यूजर ने टि्वटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्नेहा मोहनदास को टैग करते हुए लिखा, प्लीज पासवर्ड बता दीजिए। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्वीट करते हुए लिखा, New India…. try logging in
कौन हैं स्नेहा मोहन दास?
प्रधानमंत्री मोदी ने स्नेहा मोहनदास (@snehamohandoss) की एक वीडियो स्टोरी भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह मुझे प्रेरणा देती हैं। इस वीडियो से बता चलता है कि वह गरीबों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था करती हैं। इस वीडियो को जारी करते हुए स्नेहा मोहनदास ने बताया है कि वह अपनी मां से बहुत प्रभावित हैं। उनकी मां ने ही उनमें बेघरों और बेसहारा लोगों को भोजन करने की आदत पैदा की है। इन्होंने भूख से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए भूड बैंक इंडिया नाम से एक पहल भी शुरू की है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
