प्रदेश सरकार ने न सिर्फ हर देश के नृतक दल के लिए व्यवस्था की बल्कि आम जनताओ का भी विशेष ध्यान रखा, साइंस कॉलेज के मैदान में आयोजित की गयी महोत्सव में अन्य नर्तक दल भी शामिल हुए थे दूर दराज़ से महोत्सव देखने आये लोगो ने नृतक दल के साथ बातचीत व सेल्फी भी लिए

घूमने व देखने आये लोगो में काफी रोमांच देखने को मिला वही बड़ी भीड़ इस रोमांच को प्रमुख स्टेज पर नृत्य करते वक़्त भी महसूस किया गया

लोगो की जानकारी के लिए प्रदर्शन में रचनात्मक तरीके से प्रदेश के सभी विभागों द्वारा योजनाओ व प्रदेश से सम्बंधित संस्कृति, व्यंजन जनजाति वर्ग को भी दिखाया गया प्रदर्शनी में प्रदेश के कोने कोने से विभिन्न शिल्पकार, द्वारा कलाओ की प्रस्तुति की गयी लौह शिल्पकार बांस से बनी अन्य सुन्दर चीजे भी रखी गयी थी वही शिल्पकार भी खुद मौजूद रहे

महोत्सव में पहुंचे जशपुर से अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओ की इस तरह की प्रदर्शनी काफी रोचक और मददगार लगी उन्होंने योजनाओ से सम्बंधित फोटो भी लिए और कहा की वे इन तस्वीरों को अपने और किसान मित्रो को भी बताएंगे व दिखाएंगे