भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की पं. रविशंकर शुक्ल विवि की विश्वविद्यालय अध्ययन शाला इकाई (यूटीडी ) एवं शासकीय उच्चतर विद्यालय पं. रविशंकर शुक्ल विवि परिसर रायपुर द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत कुकुड़बेडा, रायपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया,


जिसमें स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई कर, प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के रासेयो जिला संगठक रायपुर डॉ एल.एस.गजपाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश शुक्ला, अन्य शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक प्रतीक गुप्ता, छत्रपाल साहू, शीतलेश साहू, दीपक साहू, फलेंद साहू, परमेंदर,सुमित पटेल, दीप नारायण, संजय साहू, अभिषेक वर्मा, विकास साहू, आदित्य भारद्वाज, पूजा परगनिहा,अमर दीप, पोखराज एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
