रायपुर/लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा मामला अभी और गरमा सकता है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अभी पुलिस कस्टडी में हैं। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुधवार को साढ़े 12 बजे लखनऊ आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह अमौसी एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय भी जा सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से फिलहाल कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस ने योगी सरकार से राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी थी, पर पहले तो यूपी सरकार ने अनुमति देने से साफ-साफ इनकार कर दिया था। लेकिन अब योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के अनुमति दे दी है।
5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा लखीमपुर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखीमपुर खीरी दौरे के लिए जाएगा। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि यूपी और पश्चिम बंगाल के राजनीतिक नेताओं को अनुमति दी गई थी तो उसी भावना से कांग्रेस को अनुमति दी जानी चाहिए।
इन लोगों को मिली अनुमति
सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:30 बजे राहुल गांधी लखनऊ पंहुचेंगे। फिर वो, प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर और पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर जाएंगे। राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल भी लखीमपुर जाएंगे।
धारा 144 की अवधि बढ़ी, इंटरनेट सेवाएं बंद
इस बीच शासन और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अपनी ओर से कुछ पुख्ता इंतजाम किए हैं। लखनऊ से लेकर सीतापुर लखीमपुर तक हाई अलर्ट है। लखनऊ में धारा 144 की अवधि 8 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। सीतापुर, बहराइच और लखीमपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
