



सीहोर
मानव सेवा ही नारायण सेवा है – राजेन्द्र मोदी एम डी जय श्री गायत्री फूड्स
एक हजार से अधिक मरीजों को कंबल , शाल का वितरण
सीहोर। जयश्री गायत्री फ्रूर्ट्स लिमिटेड के एमडी राजेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों ने शहर के जिला अस्पताल के विभिन्न वार्ड और स्थित मातृ शिशु केन्द्र में पहुंचकर यहां पर मौजूद महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों को गर्म कंबलों का वितरण किया। गुरुवार को बड़ी संख्या में जय श्री गायत्री फू्रर्ट्स लिमिटेड का स्टाफ भी शामिल थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जयश्री गायत्री फ्रूर्ट्स लिमिटेड के प्रबंधक डीसी बघेल ने बताया हमारे एमडी राजेन्द मोदी के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला अस्पताल में हर वार्ड में सर्द मौसम की शुरूआत होते ही गर्म व ऊनी कपड़े अस्पताल में भर्ती मरीजों वितरित किए गए ।राजेन्द्र मोदी द्वारा कई वर्षों से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को गरम कपड़ों का वितरण किया जाता है। गुरुवार को भी जयश्री गायत्री फ्रूर्ट्स लिमिटेड के एमडी राजेन्द्र मोदी के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे। उन्होंने राजेन्द्र मोदी के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। जयश्री गायत्री फ्रूर्ट्स लिमिटेड के प्रबंधक श्री बघेल ने बताया कि गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार से अधिक महिलाओं और बच्चों को गरम कंबल का वितरण किया गया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.