रायपुर/ 03 नवंबर 2021। 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 29 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम आरएसएस भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारो के खिलाफ है। देश की जनता मोदी सरकार के तीन काला कृषि कानून पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की महंगाई, बढ़ती बरोजगारी, सरकारी कंपनियों के निजीकरण एवं कोरोना रोकने हुयी घोर लपरवाही कुप्रबंधन के खिलाफ उपचुनाव में मतदान कर विरोध किया। देश अब बदलाव के मूड में है। मोदी भाजपा की सरकार की बिदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई। हिमाचल प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवार की जमानत जप्त हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल, हिमाचल, राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। मध्यप्रदेश एवं असम में शिवराज सिंह चौहान एवं हेमंत बिस्व सरमा पूर्व की तरह ही सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर धनबल एवं बाहुबल से मतदान को प्रभावित किये हैं। उपचुनाव के परिणाम अगले साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के लिये फेयरवेल पार्टी की तरह है। 2024 में केन्द्र से भी मोदी सरकार की बिदाई तय है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता के मद में मस्त-मस्त भाजपा के नेता अहंकारी हो गये है। भाजपा के राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले आम जनता को ही दोषी ठहराने लग गए हैं। किसान आंदोलन में शामिल किसानों को मवाली, नक्सली, आतंकी, टुकड़े-टुकड़े गैंग कहने लगे। पेट्रोल-डीजल रसोई गैस कि महंगाई के लिए पूर्वर्ती सरकार पर दोष मढ़कर अपने नाकामियों को मुनाफाखोरी को छिपाने में लगी हुई है।
आम जनता एवं किसानों से की वादा को पूरा करने में नाकाम हो गई। किसानों को गुलाम बनाने एवं चंद पूंजीपतियो की तिजोरी भरने की नियत से तीन काला कृषि कानून लाया गया है। दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था हालात ये हैं कि देश बेरोजगारी के मामले में 45 साल पीछे की स्थिति में खड़ी है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। उपचुनाव के परिणाम मोदी सरकार के मनमानी हठधर्मिता और सत्ता के अहंकार में मदमस्त के खिलाफ खुला संकेत है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
