अब सब ठीक है मानकर चलने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। 2 महीने पहले रायपुर शहर में कोरोना वायरस का जिस तरह से प्रकोप देखा जा रहा था, उसे शांत हुए करीब महीने भर से ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसें में लोगों में ये भ्रम पैदा हो गया है कि कोरोना चला गया है. लोग ऐसा मानकर आश्वस्त होने लगे थे कि अचानक से दोबारा कोरोना ने राजधानी में दस्तक दी है। शहर के कुछ इलाकों में कुछ लोगों में कोरोना के तीसरी लहर के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।

पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिस के कारण रायपुर शहर में बरसाती बीमारी के अलावा कोरोना का संक्रमण भी दोबारा पैर पसारने लगा है।

आज की ही बात करें तो राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में जोन क्रमांक 10 के वार्ड नंबर 50, गुरु तेग बहादुर नगर, महावीर नगर, रानी दुर्गावती वार्ड में कोरोना के 2 से ज्यादा मरीजों पाए जाने से रायपुर कलेक्टर ने इलाके को सील करने के आदेश जारी कर दिया है।

इस दौरान सील किए गए इलाके के चौतरफा घरों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही साफ-सफाई भी की जा रही है।