31 मार्च तक संगठन में बनेंगे, फिर होंगे जिला, प्रदेश और एआईसीसी का चुनाव
रायपुर। देश की बेहतरी, सुशासन, भारत की विरासत को बचाने, भाईचारे की भावना को बहाल करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित करन, भारत के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और संप्रभुता की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी से जुडऩे का अव्हान देश के कांग्रेस नेता कर रहे हैं। मौका था, देश भर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान आज शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ में भी एआईसीसी के प्रतिनिधि और प्रदेश के प्रभारी सचिव चंदन यादव की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदस्यता अभियान की शुरूआत राजीव भवन से करने का ऐलान किया। यह अगले साल सांगठनिक चुनाव से पहले 31 मार्च तक जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 10 लाख नए सदस्य बनने का टारगेट रखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जब मैं अध्यक्ष था तो चार लाख सदस्य थे, फिर बढ़कर 6 लाख 2 हज़ार 975 सदस्य बने. मोहन मरकाम का अब लक्ष्य है दस लाख सदस्य बनाने का है। प्रत्येक बूथ से करीब 24 सदस्य बनाने कांग्रेस के सदस्यों को टारगेट दिया गया है। सदस्य बनाने का काम पूरा होने के बाद जिला, प्रदेश और एआईसीसी का चुनाव सितंबर 2022 तक होना है। राज्य में कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया है कि राज्य मेंकांग्रेस दस लाख सदस्य बनाएगी।
पत्रकारों का कांग्रेस में विशेष सम्मान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस पार्टी में पत्रकारों को विशेष सम्मान रहा है। बहुत से पत्रकार कांग्रेस से जुड़े रहे पत्रकारिता भी करते रहे हैं। मेरे राजनैतिक गुरु चंदूलाल चंद्राकर भी पत्रकार थे। मोतीलाल वोरा भी पत्रकारिता से राजनीति में आए और दो बार मुख्यमंत्री रहने के साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। बिलासपुर के बीआर यादव भी पत्रकार थे, पत्रकार भी इस अभियान में जूडें।
डिजिटल सदस्यता भी दी जाएगी
देश की सबसे पुरानी पार्टी ने पहली बार सदस्यों को जोडऩे के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है। प्रदेश कांग्रेस समितियों को सदस्यता को डिजिटल बनाने की जवाबदेही सौंपी गई है। डिजिटल के अलावा प्रत्यक्ष तौर से भी सदस्य बनाए जाएंगे। नए सदस्यों को दिए जाने वाले सदस्यता कार्ड में नाम, आइडी नंबर, जिला, सदस्य के विधानसभा क्षेत्र के नाम के साथ ही एक्सपायर होने की तारीख और राज्य कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के हस्ताक्षर होंगे। तकनीक के महत्व को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने डिजिटल मोड में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
