कुल 458 निर्दलीय प्रत्याशियों ने की दावेदारी
रायपुर। प्रदेश में 15 निकायों में 20 दिसंबर को चुनाव है। कुल 370 वार्डो के लिए 1730 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा था। इनमेें से 14 के नामांकन खारिज कर दिए गए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा कांग्रेस के बागी सहित 367 लोगों ने नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 1393 प्रत्याशी शेष है। दोनों दलों के दिग्गजों का पूरा जोर खास तौर पर 4 निगमों में हो रहे चुनाव में बागियों को मनाने पर रहा। दोनों पक्षों के दिग्गजों की तमाम कोशिशों के बावजूद। कांग्रेस और भाजपा के कुछ बागी अब भी निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में डटे हैं। चुनाव मैदान में 1393 प्रत्याशियों में 875 प्रत्याशी राष्ट्रीय दलों के हैं। 458 प्रत्याशी निर्दलीय, 11 अन्य दलों ओर 49 प्रत्याशी पंजीकृज राजनीतिक दलों के हैं।
अब भी दोनों पक्षों के जीत को लेकर दावे बरकरार हैं, लेकिन नाम वापसी के आखिरी दिन दोनों पक्षों की हलचल छत्तीसगढ़ के 15 निकायों में हो रहे चुनाव के लिए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख को सभी निकायों में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता सक्रिय नजर आए। सत्तापक्ष की तरफ से जिलों के प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायकों ने बागियों को मनाने घर-घर दस्तक दी। बावजूद इसके कई निकायों में अब भी दोनों पार्टियों के बागी चुनाव मैदान में डटे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने भिलाई, रिसाली, चरौदा और बीरगांव नगर निगम में बागियों को मनाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत की।
कांग्रेस और भाजपा के आधा दर्जन बागी डटे
भिलाई नगर निगम में सबसे ज्यादा 439 और अभ्यार्थियों ने नामांकन भरा था। इसमें 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया। कांग्रेस और भाजपा के आधा दर्जन बागी अब भी चुनाव मैदान में डटे हैं। लेकिन कांग्रेस के एमआईसी मेंबर सोशन लोगन, पूर्व पार्षद जानकी साहू और दिनेश साहू ने अपना नाम वापस नहीं लिया। भाजपा ने वार्ड नंबर 19 के लिए अजितेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन उन्होंने भाजपा से बागी रामानंद मौर्य का समर्थन करते हुए अपना ही नाम वापस ले लिया। बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस के 6 बाकी अभ्यार्थियों में से 4 को मना लिया गया है। जबकि दो निर्दलीय तौर पर अब भी चुनाव मैदान में डटे हैं। बीरगांव में इनमें शकुंतला धन्नू बंदे ने वार्ड नंबर एक से और नोहर मिर्जा गुरूजी वार्ड नंबर सात से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के कई बागियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। भाजपा दो बागी प्रत्याशी 13 नंबर वार्ड से शंकर साहू और 34 नंबर वार्ड से जगमोहन वर्मा ने नाम वापस नहीं लिया है। रिसाली नगर निगम में भाजपा के तीन बागियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। सारंगढ़ नगर पालिका में बागियों को मनाने के लिए मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम नेताओं के घर तक पहुंचे तो इधऱ पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष जिलों के प्रभारी मंत्रियों और विधायकों से लगातार रिपोर्ट ली।
मरकाम और डॉ. रमन ने किया जीत का दावा
वहीं, बागियों को मनाने अब भी कांग्रेस और भाजपा के अपने-अपने दावे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हम अपने सभी लोगों को मना लेंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दावा है कि निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा। नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोनों दलों के दिग्गजों के तमाम प्रयासों के बाद भी सभी बागियों ने नाम वापस नहीं लिया है। जिन्हें मनाने के लिए अंतिम दिन तक प्रयास जारी रहेगा। अब बारी है जनता दरबार में पहुंचकर वोट मांगने की। वैसे बागियों को मनाने और जीत को लेकर दावे अब भी जारी हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
