जगदलपुर। किरंदुल से लौह अयस्क भरकर विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ डिब्बे आपस में टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की सुचना मिली है। ये हादसा तकनीकी कारणों की वजह से होना बताया जा रहा है। हादसा सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर DRG और RPF के जवान पहुंच गए हैं। रेलवे के कर्मचारी मार्ग बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की रात किरंदुल से लौह अयस्क लेकर मालगाड़ी विशाखापट्टनम जा रही थी। इस बीच भांसी और कमालूर के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौके में किसी भी तरह के कोई भी नक्सल बैनर या नक्सल गतिविधियों का प्रमाम नहीं मिला है। SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दंतेवाड़ा के DRG, RPF और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।
6 महीने पहले नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को किया था डिरेल
बता दें कि ये हादसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। गढ़चिरौली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 27 नवंबर को भी इसी जगह रेलवे ट्रैक को उखाड़ दिया था, जिससे मालगाड़ी के डेढ़ दर्जन से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए थे। लगभग 6 महीने पहले भी इसी इलाके में नक्सलियों ने एक पैसेंजर ट्रेन को डिरेल किया था। हालांकि उस समय ट्रेन की रफ्तार कम थी जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
