रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत, बीते 15 दिनों में अब तक 7 लाख 6 हजार 217 किसानों से 25 लाख 07 हजार 858 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। 2482 धान उपार्जन केंद्रों के जरिए किसानों से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही साथ खरीदी के बाद बैंक लिकिंग व्यवस्था से मार्कफेड द्वारा किसानों के लिए 4465 करोड़ 02 लाख रुपये अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी कर दिया गया है।

सीएम भूपेश बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी हो रहा है। अब तक 7 लाख 41 हजार 552 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है साथ ही उपार्जन केंद्रों से मिलर्स अब तक 4 लाख 65 हजार 559 मीट्रिक टन धान का उठाव कर चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 1988 मिलरों ने पंजीयन कराया है।

राजनांदगांव सबसे आगे

धान खरीदी के मामले में 15वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में पहले पायदान पर रहा। ये जिला शुरू से ही खरीदी के मामले में सबसे आगे रहा है। राजनांदगांव जिले में अब तक 2 लाख 47 हजार 540 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे नंबर पर है। बेमेतरा जिले में अब तक कुल 1 लाख 88 हजार 893 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर बलौदाबाजार है। यहां अब तक 1 लाख 85 हजार 02 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में:

सरकार की व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट

दुर्ग संभाग-

  • राजनांदगांव जिले में 2 लाख 47 हजार 540 मीट्रिक टन
  • बेमेतरा जिले में 1 लाक 88 हजार 893 मीट्रिक टन
  • बालोद जिले में 1 लाख 67 हजार 678 मीट्रिक टन
  • कवर्धा जिले में 1 लाख 26 हजार 702 मीट्रिक टन
  • दुर्ग जिले में 1 लाख 18 हजार 392 मीट्रिक टन

रायपुर संभाग-

  • बलौदाबाजार जिले में 1 लाख 85 हजार 002 मीट्रिक टन
  • महासमुंद जिले में 1 लाख 72 हजार 807 मीट्रिक टन
  • रायपुर जिले में 1 लाख 40 हजार 793 मीट्रिक टन
  • धमतरी जिले में 1 लाख 14 हजार 618 मीट्रिक टन
  • गरियाबंद जिले में 93 हजार 275 मीट्रिक टन

बिलासपुर संभाग में-

  • जांजगीर-चांपा जिले में 1 लाख 73 हजार 594 मीट्रिक टन
  • रायगढ़ जिले में 1 लाख 31 हजार 175 मीट्रिक टन
  • बिलासपुर जिले में 1 लाख 29 हजार 804 मीट्रिक टन
  • मुंगेली जिले में 1 लाख 07 हजार 766 मीट्रिक टन
  • कोरबा जिले में 26,955 मीट्रिक टन
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 16,174 मीट्रिक टन
धान खरीदी

बस्तर संभाग-

  • कांकेर जिले में 80 हजार 111 मीट्रिक टन
  • कोण्डागांव जिले में 42 हजार 514 मीट्रिक टन
  • बस्तर जिले में 33 हजार 088 मीट्रिक टन
  • बीजापुर जिले में 7 हजार 882 मीट्रिक टन
  • सुकमा जिले में 5 हजार 525 मीट्रिक टन
  • नारायणपुर जिले में 4 हजार 963 मीट्रिक टन
  • दंतेवाड़ा जिले में 1 हजार 375 मीट्रिक टन

सरगुजा संभाग-

  • सूरजपुर जिले में 62 हजार 605 मीट्रिक टन
  • सरगुजा जिले में 39 हजार 620 मीट्रिक टन
  • बलरामपुर जिले में 37 हजार 365 मीट्रिक टन
  • कोरिया जिले में 28 हजार 111 मीट्रिक टन
  • जशपुर जिले में 23 हजार 530 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।