महाराष्ट्र के मर्देस बीच पर मंगलवार को 30,000-किलोग्राम से अधिक वज़न वाली 40-फीट लंबी व्हेल का शव अरब सागर से बहकर आ गया।

अधिकारी प्रजाति का पता लगाने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन शव के अत्यधिक गलने के कारण वे विफल रहे। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी और लोगों ने सेल्फी भी ली।