नोएडा। महिलाओं लिए कितने भी कड़े क़ानूनू बना दिए जाये उसके बाद भी महिलाये सेफ नहीं है। आये दिन महिलाओ के साथ बलत्कार की खबरे सामने आती है। और थोड़े ही दिन में इसे सब भूल भी जाते हैं। आपको बता दें की थाना सेक्टर-20 में एक महिला ने वकील, उसके मुंशी सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के पति को नोएडा पुलिस ने किसी मामले में जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि वकील और उसके मुंशी ने महिला के पति की जमानत करवाने के बहाने उसे बुलाया और अपने साथियों के साथ उससे कथित तौर पर सामूहिक रूप बलात्कार किया।


महिला के बलात्कार की बात जब उसके पति को पता चली तो महिला का पति उसे छोड़ कर चला गया। अब महिला का कहना है की उसकी जिंदगी मुश्किलों से घिर गयी है। इस घटना से उसकी पूरी जिंदगी तहस महस हो गयी है।
पूरा मामला
सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ की रहने वाली एक महिला ने बल्लभगढ़ पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पति को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वकील विकास के मुंशी का उसके पास फोन आया कि वह उसके पति की जमानत करवा देगा। शर्मा ने बताया कि महिला का आरोप है कि वह अधिवक्ता महेश, उसके मुंशी विकास से मिलने के लिए अदालत गई। ये लोग महिला को लेकर सेक्टर-दो स्थित एक ऑफिस में गए। वहां पर महेश, विकास, देवेंद्र और एक अन्य व्यक्ति ने उससे सामूहिक रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने महिला से कई दिनों तक बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस घटना की जांच कर रही है।


आखिर क्यों नहीं कम हो रहे बलात्कार के मामले , महिलाओं के लिए इतने कानून बनाने का मतलब क्या है। जब मामलों में गिरावट नहीं आ रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
