रायपुर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ की दहशत के बीच राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश से लौटे करीब 44 यात्री गायब बताए जा रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन और रायपुर नगर निगम इन लोगों को ढूंढ रहा है।
जानकारी के मुताबिक अब तक रायपुर में करीब 170 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। इनमें से कुछ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और कुछ लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रदेश की बात करें तो अब तक 400 से ज्यादा लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। बीते दिनों ही बिलासपुर में भी मालदीव से दो लोग लौटे हैं।
अलर्ट मोड पर शासन-प्रशासन
नए वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन प्रशासन सभी अलर्ट मोड पर हैं। एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिसके जरिए विदेश से आने वालों की पूरी जानकारी ली जा रही है। साथ ही उनके आरटीपीसीआर टेस्ट की भी व्यवस्था की गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
