रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्वस के आयोजन के लिए 2020 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को रायपुर कलेक्टर के साथ अटैच किया है। ये सभी सहायक कलेक्टर हैं। इस आयोजन तक वे रायपुर कलेक्टर के साथ अटैच होकर उनके निर्देशों के अनुसार काम करेंगे।

आईएएस अफसरों को मिली जिम्मेदारी

बता दें कि 28 अक्टूबर से आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आगाज होने जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों समेत विदेशों के भी कलाकार शामिल होंगे।