राजस्थान । राजस्थान के उदयपुर से मामला सामने आ रहा है ,कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रॉन से 73 साल के बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गयी है। 21 और 22 दिसंबर को टेस्ट में नेगेटिव हो गए थे। परंतु 25 दिसंबर को उनके टेस्ट में ओमीक्रॉन मिलने कि पुष्टि हुयी। CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौत पोस्ट कोविड निमोनिया से हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।

डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि उन्हें डायबिटीज और हायपरटेंशन और हाइपोथायरोडिज्म था। ऐसे में शरीर पर वायरस बहुत असर डालता है। साथ ही अगर डायबिटीज जैसी बीमारी हो तो वायरस का रिस्क काफी ज्यादा बढ़ जाता है। राजस्थान में ओमिक्रॉन के अब तक 69 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 47 रिकवर हो चुके और 22 का इलाज जारी है। आपको बता दें कि ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में राजस्थान देश में 5वें नंबर पर है।भारत में ओमीक्रॉन से ये दूसरी मौत थी।