केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने डीजीपी सहित सुरक्षा बलों के साथ किया मंथन
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय केसुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को खदेडऩे का प्लान तैयार किया गया। पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक जुनेजा के अलावाएडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के महानिरीक्षक एवं अन्य अधिकारी ने करीब दो घंटे तक मंथन किया।
जुनेजा के डीजीपी का पदभार संभालने के बाद विजय कुमार पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि अगले चार महीने का प्लान तैयार किया गया है। इसमें सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के अंदरुनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन तेज करने की रणनीति बनाई गई। इससे पहले विजय कुमार ने नारायणपुर में सुरक्षा बलों केवरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। इस समय नक्सली चार जिलों बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में सक्रिय हैं। तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर है। पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि कुछ नए जिलों में भी नक्सली गतिविधियों को लेकर खुफिया अलर्ट मिला है। इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई है। केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार ने बस्तर का दौरा किया। उन्होंने नारायणपुर के सोनपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और कांकेर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ-साथ सुरक्षा बलों के अधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। ग्राउंड जीरो पर नक्सल ऑपरेशन के हालात का के विजय कुमार ने जायजा लिया।
अंदरूनी इलाकों में सड़क और संचार सुविधा मुहैयाा कराएं
नारायणपुर के दौरे में केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार आईटीबीपी और पुलिस के जवानों से सोनपुर में आईटीबीपी और पुलिस जवानों से मुलाकात कर वहां कैंप का भी जायजा लिया। उन्होंने नक्सल मोर्चे पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़क निर्माण कर अंदरूनी इलाकों में विकास पहुंचाने के काम को आगे बढऩे के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जल्द बस्तर के बीहड़ इलाकों में संचार सुविधा मुहैया कराएं। साथ ही जवानों को नक्सल मोर्चे पर कार्रवाई करने और पहुंच विहीन अद्धरूनी इलाकों में सड़कों का निर्माण करवाकर लोगों को सहूलियत पहुंचाएं।
तालमेल के साथ चलेगा अभियान
बैठक के बाद एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कैंप में रहने वाले जवानों और अधिकारियों से विस्तार से चर्चा हुई है। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने पर मंथन किया गया। नक्सल मोर्चे पर शांति वार्ता को लेकर एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि अभी तक ऐसा किसी तरह का कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। आगे किस तरह से छत्तीसगढ़ पुलिस और फोर्स के जवानों के बीच तालमेल के साथ अभियान चलाया जाएगा, इस पर भी चर्चा हुई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
