गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक महिला का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला अश्लील वीडियो कॉल के साथ साथ अपने प्रेमी को घर बुलाती थी। और अपनी 13 साल कि बच्ची को भी प्रेमी के सामने निर्वस्त्र कर देती थी। शक होने पर पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए तो पत्नी कि करतूत सामने आ गयी। सीसीटीवी फुटेज में आपत्तिजनक तस्वीरें देखने के बाद पति ने थाने में पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा कराया है। मामला कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां पर रहने वाले एक युवक के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। बेटे और आसपास के कुछ लोगों से भी उसे जानकारी मिल रही थी कि उसकी अनुपस्थिति में कोई घर पर आता है।

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के दुर्गापुरी शाहदरा निवासी कैब चालक अमित उर्फ़ अनुज से सम्बन्ध हैं। जब वह घर पर नहीं होता है तब उसकी पत्नी अमित को मिलने घर पर बुलाती है। और अमित उसकी पत्नी से देह व्यपार भी कराता है। जिसके चलते घर पर तमाम लोगों का आना जाना रहता है।

पत्नी की हरकतों की सच्चाई जानने के लिए युवक ने अक्टूबर महीने में अपने घर में चुपचाप सीसीटीवी कैमरे लगा दिए और अपने मोबाइल के जरिए लाइव फुटेज देखकर पत्नी की निगरानी करने लगा। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जब युवक को पत्नी की हरकतों की जानकारी हुई तो उसने बेटी से इस बारे में बात की। पिता के पूछने पर बेटी ने रोते हुए सब सच उसे बता दिया। बच्ची ने पिता को बताया कि उसने मां की मारने की धमकी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था। आरोप है कि इस बारे में पति ने जब पत्नी और उसके प्रेमी से बात की तो दोनों अपनी गलती मानने के बजाय उसे ही धमकाने लगे।

पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ ज्यादातर मैसेंजर पर वीडियो कॉल करती थी। कैमरे की फुटेज से 40 दिन पहले युवक को पत्नी की करतूत का पता चला। पति का कहना है कि उसे पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा है। दोनों ने उसे हत्या की धमकी दी है। उसने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पति ने महिला और उसके प्रेमी अनुज के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की कार्रवाई के डर से पत्नी घर से कहीं चली गई है। कविनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पति ने वीडियो फुटेज पुलिस को दी है। उसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। कविनगर थाने के इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा।