नई दिल्ली। संगीत में दिलचस्पी रखने वालो के सुनहरा मौका, भारतीय नौसेना में आप अपना करियर बना सकते हैं. अगर आप हाईस्कूल पास हैं, आपको म्यूजिक में दिलचस्पी है और संगीत की अच्छी समझ रखते हैं और अविवाहित है तो आप भारतीय नौसेना में संगीतज्ञ नाविक बन सकते हैं. इस पद पर आवेदन के लिए भारतीय नौसेना ने आवेदन मांगे हैं।


योग्यता
– 10वीं पास होना आनिवार्य
– म्यूजिक का ज्ञान व कई तरह के वाद्ययंत्र बजाने आने चाहिए.
– वेस्टर्न और भारतीय दोने यंत्रों के वाद्ययंत्रों के साथ संगीत की विशेष जानकारी और किसी भी वाद्ययंत्र को बजाने का व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए.
– आयु सीमा – 17 वर्ष अधिकतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए.
– कद 157 सेमी.
– सीने का फुलाव 5 सेमी होना आवश्यक है
कितना होगा मासिक वेतन
ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेन्ड के तौर पर 14,600 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। ट्रेनिग पूरा होने के बाद 27,100 रुपये से 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा, बता दें कि हर महीने नियमानुसार डीए का भुगतान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
संगीतज्ञ नाविक पद के लिए आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र, एजुकेशनल तथा संगीत प्रवीणता संबंधी प्रमाणों की सर्टिफाइड कॉपी भेजना आवश्यक है। संगीतज्ञ नाविक की भर्ती सीधे नौसेना द्वारा की जाती है। उम्मीदवारों को स्क्रींनिंग के लिए उनकी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते हैं। हालांकि विशेष प्रशासनिक कारणों से नौसेना मुख्यालय परीक्षा केंद्र बदल सकता है।
सबसे पहले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होती है। इसमें सफल हुए उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाता है। इस जांच में पूरी तरह से फिट पाये जाने पर अंतिम स्क्रीनिंग तथा ऑल इंडिया लेवल पर चयन के लिए आईएनएस कुंजली, कोलाबा, मुंबई भेजा जाता है। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को नामांकित किया जाता है और प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए चिल्का (ओडिशा) या किसी अन्य सेंटर पर भेजा जाता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
