जबलपुर में सेना के जवान ने पत्नी संग सुसाइड कर लिया। दोनों का शव आर्मी क्वार्टर में झूल रहा था। आर्मी के राइफलमैन शव जहां बरामदे में फंदे से लटक रहा था। वहीं, पत्नी की लाश कमरे में लटकी मिली। आपको बता दें कि सुसाइड से पहले दम्पति के बिच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि पंकज और सुनीता की एक साल पहले ही शादी हुई थी और दोनों कुछ महीनों पहले यहां आकर रहने लगे थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर बरामद किया।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले निवासी जवान यहां जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि सिपाही पंकज सिंह बिना किसी सूचना के जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो जानने साथ जवान घर पहंचे तो पति पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी हुई।
पुलिस के मुताबिक मूलत: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले पंकज सिंह (28) रायफल मैन के पद पर जेआरके में पदस्थ थे। साथ में उनकी पत्नी सुनीता सिंह (25) भी रह रही थी। शादी एक साल पहले ही हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे दोनों खाना खाकर सो गए थे। इसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। संभवत उसके बाद पंकज सिंह रूम से बाहर बरामदे में फंदे पर झूल गया। वहीं, सुनीता ने भी बेडरुम में पंखे के सहारे चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
इस घटना के बाद आर्मी ऑफिसर्स और पुलिस भी उनके सरकारी क्वार्टर पर पहुंची जहां उनके शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उनके मोबाइल जब्त कर लिए हैं। मोबाइल से सुसाइड की गुत्थी सुलझ सकती है।
पुलिस के मुताबिक पीएम के बाद दंपती के शवों को मरचुरी में रखवा दिया गया। पंकज के परिजन और सुनीता के मायके पक्ष के लोग हिमाचल प्रदेश से फ्लाइट से जबलपुर शाम को पहुंचे। परिजनों के केंट थाने में कथन के बाद सेना के वाहन से दोनों के शवों को हिमाचल प्रदेश रवाना किया जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
