रायपुर। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हाई रिस्क वाले देशों से हवाई सेवा पर प्रतिबंधित लगाएं और जिन देशों से संक्रमण फैल रहा वहां से हवाई सेवा बंद हो. बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल भिलाई दौरे पर है। जहां साईं मंगलम, विद्युत नगर दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 4 बजे सदगुरु कबीर आश्रम, दामाखेड़ा जाएंगे, वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल प्रदेश में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी और 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए फ़िलहाल राज्य में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

ओमिक्रॉन के बारे में

वायरस जैसे-जैसे आबादी में फैलता है, उसका रूप बदलता रहता है। अभी तक दुनियाभर में SARS-CoV-2 के ‘डेल्‍टा’ वेरिएंट (B.1.617.2) ने कहर बरपा रखा था। भारत में भी दूसरी लहर के पीछे डेल्टा वेरिएंट ही जिम्‍मेदार था। कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट B.1.1.529 को ‘ओमीक्रोन’ नाम दिया गया है। इसे सबसे पहले दक्षिणी अफ्रीका के बोत्‍सवाना में सीक्‍वेंस किया गया था। वहां के बाद अफ्रीका के कई देशों में इसके मामले सामने आए हैं।