कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक को नए जिले मनेंद्रगढ़ में शामिल किए जाने का विरोध
नामांकन के दो दिन शेष, दस जिलों के 357 वार्डों में एक भी नामांकन नहीं
रायपुर। कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक को नए जिले मनेंद्रगढ़ में शामिल किए जाने के विरोध में बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा नगर पालिका चुनाव के लिए चार दिन बाद भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। सभी दलों के प्रत्याशियों का कहना है कि जब तक कोरिया जिले के साथ न्याय नहीं होगा, तब तक चुनाव में भाग नहीं लेंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए बैकुंठपुर में 20 और शिवपुर चरचा में 15 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है।
बैकुंठपुर नपा से मिली जानकारी के अनुसार 20 वार्ड में चुनाव के लिए अब तक किसी ने एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। पूर्व 18 पार्षदों ने एनओसी के लिए आवदेन दिया है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक छुट्टी के दिन को छोड़कर उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते है। इसके लिए सुबह साढ़े 10 से दोपहर 3 बजे तक समय तय किया गया है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के द्वारा चुनाव बहिष्कार करने पत्र सौंपा गया है। नामांकन खरीदी के तीसरे दिन किसी ने भी एक भी नामांकन नही खरीदा। वहीं भाजपा द्वारा जारी की गई नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची में कोरिया जिला के बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा के प्रत्याशियों का नाम नहीं था।
नामांकन का तीसरा दिन
प्रदेश में 15 नगरीय निकायों के निए 27 नंवबर से नामांकन दाखिले का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के आठ नगरीय क्षेत्रों में अब तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। अब नामांकन दाखिल करने के लिए दो दिन का समय शेष है। कहा जा रहा है कि प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस-भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने के कारण अब तक यहां पर नामांकन नहीं हुआ है। बताया जाता है कि प्रदेश के दस नगरीय निकायों में 370 वार्डों में चुनाव होना है, इनमें से 357 वार्डों में अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। मंगलवार को 8 वार्डों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व 30 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। अब तक कुल 34 लोगों ने ही नामांकन भरे हैं।
कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष को सूची के साथ किया तलब
कोरिया जिले के प्रस्तावित विभाजन को असामान्य और गलत मानते हुए विरोध में बेतहाशा सुलगे पुराने कोरिया जिले में चुनाव बहिष्कार के सर्वदलीय फैसले के बीच कांग्रेस संगठन ने जिलाध्यक्ष नजीर अजहर को सूची के साथ तलब किया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी चयन और घोषणा पत्र के लिए बनी 21 सदस्यीय कमेटी जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल थे। उन्होंने पाया कोरिया जिले से प्रत्याशी सूची ही नहीं है। ना ही बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी , चुनाव पर्यवेक्षक और विधायक ही मौजुद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर नाराजग़ी जताई, इसके बाद राजीव भवन से फ ोन कर बैकुंठपुर घनघनाने लगे, और कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर को प्रस्तावित प्रत्याशियों की सूची के साथ तलब किया गया।
सियासी गुणभाग जारी
सियासती गुणा-गणित बस यह है कि राजीव भवन किसी सूरत कुशाभाउ ठाकरे परिसर से जारी सूची को एक तरफा नहीं होने देना चाहता। प्रत्याशियों की सुची जारी कर यह सुनिश्चित किए जाने की कवायद है कि यदि भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल हो जाए तो भाजपा को वॉकओवर ना मिले। पर अब तक जबकि नामांकन फॉर्म लेने की अंतिम तारीख़ तीन दिसंबर है, तीस नवंबर तक एक भी फ़ॉर्म नही लिया गया है। कोरिया जिले के बाशिंदे प्रस्तावित नए जिले के विरोध में नहीं बल्कि असमान भौगोलिक वितरण से खुद के हाथ खाली होने के विरोध में है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
