रायपुर। प्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। धान खरीदी के पहले दिन किसानों में धान बिक्री के लिए खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में किसान अपने टोकन के अनुसार उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री करने आए। इस दौरान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था से किसान संतुष्ट और खुश नजर आए। बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसान किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने नए धान उपार्जन केंद्रों को शुरू करने के साथ धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
बालोद के धान उपार्जन केन्द्र औराभाटा में देउरतराई गांव से धान बेचने आए किसान मुरलीधर सिन्हा पिता लोचन राम मुरलीधर द्वारा 48 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी में किसानों के लिए बहुत बढ़िया व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। बारदाना, मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था है। धान रखने और तिरपाल की भी सुविधा है।


सोसायटी में मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था
मुरलीधर सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ उन्हें मिला है। इसी तरह देवारभाट गांव के किसान रोहन कुमार मंडावी ने 30 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि आज टोकन का पहला दिन है और धान बेचते हुए उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। सोसायटी में बारदाने की भी व्यवस्था है साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
