शिक्षक की नौकरी छोड़ राजनीति में आए और गबन में फंस गए
रायपुर। नाली घोटाले में फंसे मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। राज्य सरकार ने बुधवार को बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष संतु लाल सोनकर न्यायिक रिमांड पर जेल में बन्द हैं। बिना नाली निर्माण किये ही ठेकेदार को 13 लाख रुपये भुगतान की पुष्टि हुई है। तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले सहित 6 अन्य के खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज है। नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर इन दिनों जेल में हैं, वहीं बाकी आरोपी फरारी काट रहे हैं। संतुराम पेशे से शिक्षक थे। वे भाजपा जॉइन करने के लिए नौकरी छोड़ दिये। फिर नगरपालिका अध्यक्ष चुने गये थे।
राज्य सरकार ने आदेश जारी कर मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर को बर्खास्त कर दिया है। सोनकर पर बग़ैर कार्य कराए तेरह लाख रुपए भुगतान का आरोप है जो राज्य सरकार ने जाँच में सिद्ध पाया है। संतुराम पेशे से शिक्षक थे। वे भाजपा जॉइन करने के लिए नौकरी छोड़ दिये। फिर नगरपालिका अध्यक्ष चुने गये।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
