नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) की 12वीं क्लास की परीक्षा में पूछा गया प्रश्न इन दिनों विवादों में है। दरअसल एग्जाम में गुजरात दंगों को लेकर एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसको लेकर बवाल हो गया है। मामला सामने आने के बाद सीबीएसई ने इस सवाल को अनुचित और दिशानिर्देशों के खिलाफ बताया है। इसके साथ ही बोर्ड का कहना है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये था सवाल-
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में समाजशास्त्र (Sociology) के प्रश्न पत्र में स्टूडेंट्स से उस पार्टी का नाम बताने को कहा गया, जिसके कार्यकाल में ‘2002 में गुजरात में हिंसा हुई थी। समाजशास्त्र परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछा गया- कि 2002 में गुजरात में बडे़ पैमाने पर हिंसा किस सरकार के कार्यकाल में हुई? उत्तर के लिए विकल्प थे- कांग्रेस, भाजपा, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन।
बोर्ड ने स्वीकार की गलती
सीबीएसई ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘बुधवार को 12वीं कक्षा के समाजशास्त्र की टर्म एक परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया, जो अनुचित है और प्रश्न पत्र तैयार करने के संबंध में बाहरी विषय विशेषज्ञों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। सीबीएसई त्रुटि को स्वीकार करता है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा.’
क्या कहती है सीबीएससी की गाइडलाइन ?
सीबीएसई ने कहा कि पेपर सेट करने वालों के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक उन्मुख होने चाहिए और वर्ग-धर्म-तटस्थ होने चाहिए। इसके साथ ही ऐसे विषयों को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक पसंद के आधार पर लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
