रायपुर। कांग्रेस ने भिलाई नगर निगम चुनाव के के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी बिरगांव और रिसाली नगर निगमों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। अब नगर निगमों में केवल भिलाई चरोदा के प्रत्याशियों की लिस्ट बाकी रह गई है। बता दें कि प्रदेश के 15 निकायों में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। 20 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं 23 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी।
प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए रविवार से बैठकों का दौर शुरू हो गया था। पहली बैठक में पार्टी के आंतरिक सर्वे के नतीजों पर चर्चा हुई थी। फिर मंगलवार भी दोपहर से शुरू हुई बैठक रात तक चली। मीटिंग ज्यादातर वार्डों में प्रत्याशियों के नाम तो तय कर लिए गए थे, लेकिन बिरगांव, रिसाली, भिलाई और भिलाई चरोदा नगर निगमों के कुछ वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी।




देर रात हुई भिलाई के उम्मीदवारों की घोषणा
विवाद की स्थिति और कुछ मायनों में सहमति नहीं बनने के कारण कांग्रेस ने मंगलवार रात केवल दो नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों के प्रत्याशी घोषित किए। बुधवार शाम चुनाव समिति की तीसरी बैठक हुई। इसमें विवाद वाले वार्डों में हुए दोबारा सर्वे के नतीजों पर चर्चा हुई। जिसके बाद देर रात बिरगांव और रिसाली नगर निगम के उम्मीदवारों की घोषणा की गई। वहीं देर रात भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।
कांग्रेस की साख दांव पर
इस बार जिन चार नगर निगमों में चुनाव हो रहा है, उनमें से तीन दुर्ग जिले में ही हैं। ये क्षेत्र इस लहजे से भी खास हो जाता है क्योंकि ये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह जिला है। भिलाई नगर निगम में तो कांग्रेस के महापौर और उसकी परिषद रही है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव यहां से महापौर हैं। ऐसे में इस नगरीय निकाय पर कब्जा बरकरार रखना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का भी प्रश्न है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
