- छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी 2022 तक कोदो, कुटकी तथा रागी की खरीदी
धमतरी। कोदो, कुटकी और रागी जैसे मिलेट फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन उत्पादों की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय लिया है। इसका फायदा वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों और वनवासियों को मिल रहा है।
धमतरी वनमंडलाधिकारी सतोविशा समाजदार ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से ग्राम गेदरा, तालपारा, केरेमुड़ा और कोलियारी की किसान शीला बाई से 3.50 किलो ग्राम रागी खरीदकर धमतरी वनमंडल अंतर्गत कोदो, कुटकी और रागी खरीदी की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण नीति से वनांचल के ग्रामीण और किसान काफी उत्साहित हैं।


किसानों में बढ़ी रुचि
मिलेट्स फसल उत्पादन को लेकर किसानों में रुचि बढ़ी है। डीएफओ ने बताया कि धमतरी वनमंडल अंतर्गत 18 प्राथमिक वनोपज समितियों के 90 ग्राम स्तर के महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कोदा, कुटकी और रागी की खरीदी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है।
घट रही थी उत्पादकता
बता दें कि इस खरीदी अभियान के तहत वनवासियों-किसानों से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कोदो, कुटकी और 33.77 रुपये प्रति किलो के हिसाब से रागी खरीदा जा रहा है। पिछले कुछ सालों में इन मिलेट फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं होने से इनकी उत्पादकता घटी है। जिसे देखते हुए भूपेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर इन उत्पादों की खरीदी शुरू की और किसानों और वनांचल के ग्रामीणों की जेब तक पैसे पहुंचाए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
