धमतरी। दिव्यांगजनों के लिए संचालित विशिष्ट पहचान पत्र (यु.डी.आई.डी.) के क्रियान्वयन और छूटे हुए दिव्यांगजनों के शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण के लिए आगामी 08 से 29 दिसम्बर तक आकलन और प्रमाणीकरण शिविर लगाया जाएगा। जिले की चारां जनपद पंचायतों में आयोजित शिविर में 21 तरह के दिव्यांगजनों सहित दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को विशिष्ट पहचान पत्र बनाकर लाभान्वित किया जाएगा। उप संचालक, समाज कल्याण श्री एम.एल.पॉल से मिली जानकारी के मुताबिक आठ दिसम्बर को जनपद पंचायत धमतरी, 16 दिसम्बर को जनपद पंचायत कुरूद, 22 दिसम्बर को जनपद पंचायत नगरी और 29 दिसम्बर को जनपद पंचायत मगरलोड में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
