एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी नौ दिसम्बर तक आवेदन मंगाए गए हैं।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (ग्रामीण) से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 परसतराई और तरसींवा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 03 भानपुरी में कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
इसी तरह रूद्री सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 03 गंगरेल, आंगनबाड़ी केन्द्र मड़वापथरा, मोंगरागहन सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र पंडरीपानी ज. और तरसींवा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 भानपुरी में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
