बिलासपुर। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा 10 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट में कुल छह कंपनियों के 321 पदों में भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैंप आयोजन का मकसद युवाओं को रोजगार दिलाना है। 10 दिसंबर की सुबह 10.30 बजे से विश्वविद्यालय के मुख्यालय में कैंप लगेगा। छह प्रमुख प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा 321 रिक्त पदों में सीधी भर्ती की जाएगी।

किन पदों पर होनी है भर्ती

इसमें रिलेशनशिप मैनेजर के 150 पद, टीम लीडर 4 पद, गु्रप लीडर 6 पद, बिजनेस डेवलपर 15 पद, फिल्ड आफिसर 25 पद,सेल्स ट्रेनी 13 पद, अर्बन करियर ऐजेंट यूसीए 100 पद, जनरल असिस्टेंट दो पद, पर्सनल असिस्टेंट 1 पद, आफियर असिस्टेंट 1 पद, स्टोर किपर 1 पद, प्रेसेंटेटर1 पद, टेलीकालर 1 पद एवं ड्रायवर का 1 पद में भर्ती की जाएगी।