सोशल मीडिया के जरिए हुआ था प्यार
प्रेमी से मिलने जा रही थी पीड़िता

बालोद। सोशल मीडिया के जरिए हुए एकतरफा प्यार के चलते लापता हुई नाबालिग युवती को पुलिस सकुशल वापस ले आई है। इसके साथ ही पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 20 अक्टूबर 2021 को युवती लापता हो गई गई थी, पुलिस ने जब खोजबीन की तो एकतरफा प्यार का मामला सामने आया।

बालोद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता को हरियाणा के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए प्यार हो गया था। उससे मिलने के लिए पीड़िता अपने गांव से निकल गई। जब पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की उसने कहा कि वो 20 अक्टूबर को हरियाणा जाने के लिए अपने घर से निकली थी।

अंजान युवकों ने युवती को 60 हजार में बेचा

युवती पहले दुर्ग और फिर रायपुर से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। ट्रेन में ही कुछ युवक उसे उसके प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले गए। जहां युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने युवती को 60 हजार रुपये में बेच दिया।

पीड़िता ने बताई आपबीती

पड़ताल के दौरान पुलिस जब युवती तक पहुंची तब उसने अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है