बिलासपुर। बिलासपुर के बैंक कर्मचारी ने अपने साथ का करने वाली लड़की को शादी का झांसा देखर किया रेप ।इन दोनों कि मुलाकात बैंक में ही हुई थी। काम के दौरान दोनों की जान पहचान भी बढ़ गई । इसी का फायदा उठाते हुए बैंक कर्मी ने युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद लाकडाउन के दौरान वर्कफ्रॉम होम में काम करते हुए उसने युवती से संबंध स्थापित किए। उसके बाद में बैंक कर्मी शादी से मुकर गया। युवती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बैंक कर्मी को गिरफ्तार किया है। कोरबा जिले के पाली मुनगाडीह में रहने वाला विपीन डिक्सेना 2019 में बिलासपुर स्थित निजी बैंक में काम करता था। इस दौरान उसके साथ सकरी क्षेत्र में रहने वाली युवती भी काम करती थी। जान पहचान का फायदा उठाते हुए उसने युवती से शादी की बात कही।और युवती मान गई।
देरी न करते हुए दोनों किराए का मकान लेकर अमेरी में साथ में रहने लगे। दो साल लिव इन में रहने के बाद युवक शादी से मुकर गया। वह युवती को अपने से अधिक उम्र का बताकर दूर रहने लगा। इस पर युवती ने सकरी थाने में मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि चार महीने पहले युवक ने मोबाइल पर उससे बात करना बंद कर दिया। इस पर युवती ने उससे दूसरे माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। इसी बीच पता चला कि युवक दूसरी जगह शादी का प्रयास कर रहा है। इस पर युवती सीधे थाने पहुंच गई। थाने में भी युवक को समझाइश दी गई। यहां भी वह शादी से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शादी का झांसा देखर रेप करने के मामले आए दिन आते रहते तो आप भी सतर्क रहो सुरक्षित रहो किसी के झांसे का शिकार ना बने ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
