बिलासपुर। बिलासपुर केअभिषेक विहार में रहने वाले एक परिवार में कुछ ऐसा हुआ कि बेटे और बहु मिल कर अपनी ही 70 साल की मां को चप्पल मारकर मारकर घर से निकाल दिया। पुलिस की नारी शक्ति टीम ने रात में वृद्धा को सड़क में घूमते देख सहारा दिया। इसके बाद शनिवार की सुबह उनके बेटे और बहू को थाने बुलवाया। थाने पहुंचते ही बेटा और बहू वृद्धा से माफी मांगने लगे। बेटे की आंखों में आंसू देखकर मां ने पुलिस से शिकायत वापस ले ली। वहीं, पुलिस ने बेटे और बहू को समझाइश दी है। मामला अभिषेक विहार मंगला का है। यहां पर 70 वर्षीय वृद्धा अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। महिला ने बताया कि उनके पति डीएसपी थे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे और बहू सामान के साथ अपने घर ले आए। यहां आते ही दोनों उन्हें धमकियां देने लगे। साथ ही बहू भी मारपीट करने लगी।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात बेटा और बहू ने अपनी मां के साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी चप्पल से भी पिटाई की गई। मारपीट करने के बाद बेटे और बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया। वृद्ध के पास रहने कि कोई जगह न होने के कारण वह सड़क में घूम रही थी। इसी बीच नारी शक्ति टीम के सदस्यों की नजर उन पर पड़ी। जब नारी शक्ति टीम के सदस्यों ने उनसे पूछताछ कि तो वृद्धा फूटफूट कर रोने लगी। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी टीम के सदस्यों को दी। इस पर टीम ने सिविल लाइन थाने में जानकारी दी। पुलिस की टीम रात में उनके घर पहुंच गईं।जब पुलिस घर पहुंची तो बेटा-बहू घर पर नहीं मिले।
टीम के सदस्यों ने वृद्धा को आश्रम भेज दिया। शनिवार की सुबह महिला के बेटा और बहू को थाने लाया गया। थाने में अपनी मां पर ही बेटे ने मारपीट का आरोप लगाया। वृद्धा की हालत देखते हुए पुलिस ने थोड़ी कड़ाई बरती तो युवक रोने लगा। इसके बाद वह अपनी मां से माफी मांगने लगा। बेटे की आंखों में आंसू देखकर महिला ने पुलिस से अपनी शिकायत वापस ले ली। इस पर पुलिस ने बेटा और बहू को समझाइश दी है। महिला को टीम के सदस्यों ने उनके घर भेज दिया। एक मां का दिल ही ऐसा होता है कि वह अपनी औलाद को हर हाल में माफ़ कर ही देती है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
