रायपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत 12 दिसंबर 2021 को जयपुर, राजस्थान में प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के नेतागण संबोधित करेंगे। रैली में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री मंडल के सदस्यगण तथा वरिष्ठनेता जयपुर जायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने महंगाई हटाओ रैली में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक-पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता को शामिल होने का निर्देश दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की बर्बादी, तेजी से गहराती मंदी से हमारे करोड़ों देशवासियों को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया है। आसमान छूती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार 14 नवंबर से दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक देशव्यापी जन-जागरण अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निरंतर चल रहा है। अपने जिले में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ जन जागरण अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहे है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
