• कहा- भगवान राम से हमारा मामा-भांचा का रिश्ता
  • तीन सालों में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ खेती का रकबा भी बढ़ा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को किसान सम्मेलन में राज्य भर से आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बीते तीन सालों में किसानों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ खेती का रकबा भी बढ़ा है। यह इसलिए हो पाया क्योंकि अब किसानों को विश्वास हो गया कि खेती-किसानी भी लाभदायक है।

सम्मेलन को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल

सीएम ने कहा कि हमारी परंपरा को हमने अर्थ से जोड़ा। आज छत्तीसगढ़ में चरवाहा की आय किसी नौकरी पेशा से अधिक हो गई है। हमारी प्राचीन परम्परा को लेकर हम संकोच न करें उन्हें हम आगे बढ़ाए। सीएम नेे कहा, हमने छत्तीसगढ़ में लोगों को अपनी परम्परा और संस्कृति से फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अब लोग यहां गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी बीच उन्होंने भगवान राम को लेकर कहा कि हमारे यहां धान की नपाई के दौरान काठा में गिनती की शुरुआत राम से होती है। हमारी दिनचर्या के हिस्से में भी राम बसे हैं। राम से हमारा मामा-भांचा का रिश्ता है।

कचरा को भी रोजगार से जोड़ा

हमने कचरा इका करने को भी अर्थ से जोड़ा है। अब यहां कचरा इका करने वालों को रोजगार मिला है तो साथ ही कचरा प्रबंधन में मदद मिल रही है। इसीलिए छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरी बार स्वच्छतम प्रदेश का अवार्ड लिया।