दंतेवाड़ा। निजी कंपनी में नौकरी करने के लिए इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है दरअसल जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 15 दिसंबर 2021 दिन बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। संस्था का नाम बजाज आलियांज लाईफ इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड बिनाका मॉल जगदलपुर में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर, सेल्स मैनेजर, सीनियर सेल्स मैनेजर, ऐजेंसी सेल्स ऑफिसर, इन्शुरेंस कन्सलटेन्ट के पदों की रिक्तिया प्राप्त हुई है ।


इच्छुक आवेदक सुबह 11 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, एक-सेट छायाप्रति एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। आवेदकों का कार्यक्षेत्र दन्तेवाड़ा होगा। कोविड 19 नियमों का पालन करना होगा और मास्क लगाना अनिवार्य है, बिना मास्क के प्रदेश वर्जित है।


किन पदों पर होगी भर्ती
बजाज आलियांज लाईफ इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड बिनाका मॉल जगदलपुर में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर, सेल्स मैनेजर, सीनियर सेल्स मैनेजर, ऐजेंसी सेल्स ऑफिसर, इन्शुरेंस कन्सलटेन्ट के पदों की भर्ती होनी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
