रायपुर। जनता कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि, जनपद सदस्य समाज प्रमुखों सहित सैकड़ों पंच,सरपंच और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा यह प्रदेश का सौभाग्य है कि बघेल जैसा सशक्त मुख्यमंत्री मिला है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का गौरव वापस लौटा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस मूल के ही लोग हैं। कांग्रेस से कभी अलग महसूस ही नहीं किया। तत्कालीन राजनीतिक हालात की वजह से अपने नेता के साथ गए थे। जैसा सब जानते हैं कि स्वर्गीय देवव्रत जी ने कांग्रेस में आने की इच्छा जताई थी। हम सब उनकी अंतिम इच्छा को पूरी कर रहे हैं। खैरागढ़ की जनता प्रसन्न है और कांग्रेस के लिए मन से, वचन से और कर्म से कार्य करने का संकल्प लेती है। मुख्यमंत्री बघेल ने उपस्थित जनता, कांग्रेस के सभी साथियों की घर वापसी पर बधाई और शुभकामनाएँ दी है। इससे निश्चित तौर पर कांग्रेस को मज़बूती मिलेगी। आगे सभी को मिलकर एक साथ पार्टी की मज़बूती के लिए कार्य करना है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
