कांग्रेस और भाजपा के आधा दर्जन बागी ने नाम वापस लिया
कांग्रेस से पंकज शर्मा ने संभाली कमान
रायपुर। बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम समय तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने बागियों को मनाने का प्रयास किया। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और उनके पुत्र पंकज शर्मा ने सभी बागियों से चर्चा कर करीब 9 लोगों को मना लिया। दो बागी को नहीं मना पाए जो चुनाव मैदान में है। यहां पर 40 वार्ड में हो रहे चुनाव में अधिकांश जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी सभी वार्ड में प्रत्याशी उतारे है। बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन गहमागहमी का माहौल रहा। कांग्रेस अपने अधिकांश प्रत्याशियों को मनाने के बाद वार्ड में अपनी स्थिति मजबूत करने में जूट गई है।
कांग्रेस के दो बागी अब भी चुनाव मैदान में है। इनमें शकुंतला धन्नू बंदे ने वार्ड नंबर एक से और नोहर मिर्जा गुरूजी वार्ड नंबर सात से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शार्म यहां पर कांग्रेस के चुनाव को पूरा काम देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है। कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों को हमने मनाने का प्रयास किया और इसमें सफलता भी मिली है। 9 लोगों ने अंतिम दिन अपना नाम वापस लेकर पार्टी के पक्ष में काम करने का निर्णय लिया। जिन लोगों ने नाम वापस लिया उनमें अहिल्या देवी पांडे, नमिता मिश्रा, शकुन वाई देवांगन, ममता ठाकुर, कविता चतुर्वेदी, कामिनी जांगड़े, राजन मिश्रा, गुलाब देवांगन ने कांग्रेस के पक्ष अपना नाम वापस लिया।
भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा ने लिए नाम वापस
बिरगांव चुनाव में भाजपा ने आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों को नाम वापस करने के लिए मना लिया, लेकिन दो बागियों को भाजपा मनाने में सफल नहीं रही। यही दो प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी का कहना है, नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा से जुड़े पूर्व पार्षद नरेश देवांदन ने अपनी पत्नी खुशी देवांगन का नाम वापस कराया। इसी के साथ राजेश सिंह, कल्पना पाटिल, मो. फरहत सहित आधा दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। दो प्रत्याशी 13 नंबर वार्ड से शंकर साहू और 34 नंबर वार्ड से जगमोहन वर्मा ने नाम वापस नहीं लिया है।
186 में 46 निर्दलीय
186 प्रत्याशियों मैदान में नगर निगम बिरगांव चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में 186 प्रत्याशी शेष बचे हैं। इनमें 46 निर्दलीय, 20 पंजीकृत पार्टी और कांग्रेस, भाजपा और छजकां ने सभी 40 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
19 ने नाम वापस लिया
नगर पालिका निगम बिरगांव के रिटर्निंग ऑॅफिसर बीबी पंचभाई ने बताया कि 19 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले ली है। प्रत्याशियों के नाम फायनल होने के बाद उन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
