बिलासपुर के पं.सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के साथ मिलकर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। 10 दिसंबर की सुबह 10.30 बजे यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित इस कैंप में 6 विभिन्न संस्थानों के 321 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक लोग इस दिन अपने दस्तावेजों के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस कैंप में बिलासपुर के बिलासाभूमि बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड, जेनेसिस इंफोकॉप, मेसर्स रिचगोल नेटवर्किंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स समृद्धि किसान बायोटेक, भारतीय जीवन बीमा निगम, मेसर्स सुख किसान बायो प्लांटेक जैसे संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, टीम लीडर, ग्रुप लीडर, बिजनेस डेवलपर, फील्ड ऑफिसर सहित अन्य पद शामिल हैं।

8 हजार रुपए से 25 हजार रुपये तक की सैलरी

इन संस्थानों में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी तय कि गई है । इसमें आवेदकों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 8 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक सैलरी है। पद, शैक्षणिक अहर्ता, उम्र, नियुक्ति स्थान, प्रतिष्ठान से सम्बंधित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए https://www.pssou.ac.in/index?page=about&about_id=PLACEMENT पर ले सकते है।