नहीं मिले अंग्रेजी बोलने वाले शिक्षक, अब अन्य जिलों से होगी भर्ती
कैबिनेट बैठक में लिए गए कई फैसले
रायपुर। बस्तर-सरगुजा संभाग और कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नियुक्तियां पूरी नहीं हो पा रही हैं। समस्या है कि इन स्कूलों में नियुक्ति के लिए अंग्रेजी बोलने वाले स्थानीय शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने भर्ती में स्थानीय होने की शर्त हटा दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह मामला आया। तय हुआ कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती के लिए शिक्षकों के उन संभागों और जिले का ही मूल निवासी होने की शर्त हटा ली जाए। इस फैसले से सामान्य जिलों के युवाओं को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है।


त्रैमासिक शुल्क हुआ माफ
सरकार ने बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों के अलावा बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले की सरकारी नियुक्तियों में स्थानीय निवासी होना ही अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान बंद रही स्कूली बसों के त्रैमासिक शुल्क को भी माफ कर दिया है। सरकार ने यह छूट 1 जुलाई 2020 से 31 दिसंबर 2021 तक का शुल्क माफ कर दिया है।
निजी संस्था में दे बेचने के लिए दे सकते हैं कम्पोस्ट खाद
कैबिनेट ने सिटी बसों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। डीजल मूल्य वृद्धि के बाद इसकी मांग प्रस्तावित थी। परिवहन विभाग ने यात्री किराये में वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। यह किराया संविदा पर लिए गए वाहनों का भी बढ़ेगा। कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि गौठानों में बने कम्पोस्ट की बिक्री में अब निजी संस्थाओं को फर्म को भी शामिल किया जा सकेगा। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी। अब उत्पादित कम्पोस्ट को सहकारी समितियों के जरिए निजी संस्था को विक्रय के लिए दिया जा सकेगा।
गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन
सरकार ने राशनकार्ड पर गरीबों को अतिरिक्त राशन के मुफ्त वितरण को जारी रखने का निर्णय लिया है। इस पर 223 करोड़ 58 लाख रुपए का खर्च आंका गया है। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को इसकी प्रतिपूर्ति मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से की जाएगी। राइस मिलों को कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि 120 रूपए प्रति क्विंटल दिए जाने की घोषणा की गई है। प्रोत्साहन राशि में वृद्धि किए जाने पर अतिरिक्त व्यय भार राशि 945 करोड़ सहित प्रोत्साहन राशि में कुल व्यय 1295 करोड़ रूपए संभावित है। इसकी प्रतिपूर्ति छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को अतिरिक्त व्यय मद से किए जाने का निर्णय लिया गया।
बारदाने की कीमत बढ़ी


मिलर द्वारा न्यनतम 4 माह की क्षमता द्वारा कस्टम मिलिंग करने पर यह प्रोत्साहन राशि प्रदान करने एवं प्रोत्साहन के संबंध में स्लैब व्यवस्था समाप्त करने, प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत कस्टम मिलिंग के साथ तथा शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान केन्द्रीय पूल में चांवल जमा होने के पश्चात किए जाने का निर्णय लिया गया। भूपेश सरकार ने किसानों की बारदाने की कीमत बढ़ाकर बड़ी सौगात दी है। सीएम ने बारदाने की कीमत 18 से बढ़ाकर 25 रुपए किया है।
आबकारी भर्ती में कर्मचारियों को छूट
सरकार ने आबकारी विभाग की सीमित भर्ती में विभाग के कर्मचारियों को आयु सीमा में एक बार के लिए छूट देने का फैसला किया है। आबकारी उपनिरीक्षक की यह सीमित भर्ती होने वाली है। ऐसे में तय उम्र से अधिक के कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकेंगे। यह छूट केवल एक बार के लिए होगी।
आरडीए को एक रुपए में मिलेगी नगर निगम की जमीन
सरकार ने रायपुर नगर निगम की जमीन का पट्टा रायपुर विकास प्राधिकरण को एक रुपए प्रति वर्गफुट की दर से देने का फैसला किया है। यह जमीन पहले से ही क्रष्ठ्र को आवंटित की जा चुकी है। यह जमीन कटोरा तालाब, पुरैना, अमलीडीह, तेलीबांधा, रायपुरा, बोरियाखुर्द, सरोना, हीरापुर, देवेंद्र नगर, पंडरीतराई और फाफाडीह में है। इस तरह की कुल 162.32 एकड़ जमीन में से 158.50 एकड़ आवासीय प्रयोजन के लिए दी गई है। शेष 3.81 एकड़ जमीन का व्यावसायिक उपयोग होना है।
पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष का पद बनाया
कैबिनेट ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष का नया पद बनाने को मंजूरी दी है। इसके लिए कानून में संशोधन करना होगा। सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यह संशोधन विधेयक लाएगी। वहीं विधानसभा सत्र के शीतकालीन सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। करीब 12 सौ करोड़ रुपए से अधिक के बजट को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
