nukkadnews

नारायणपुर, जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी योजनांतर्गत पंजीकृत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु भुमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, सामुदायिक कम्पोस्टिंग टैंक, सोखता गड्डा और डबरी निर्माण आदि कार्यों के लिए 29 लाख 23 हजार रूपये से अधिक के काम स्वीकृत किये गये हैं।

सौर सुजला योजना : वर्ष में दो फसल ले पा रही हैं फुलबासन बाई

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पोषण चंद्राकर ने बताया कि इसके तहत् खोड़गांव में 14 लाख 19 हजार, चिनारी में 2 लाख 36 हजार और बम्हनी में 12 लाख 68 हजार के काम स्वीकृत किये गये है। इन सभी कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायत का नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के मापदंडों का पालन करते हुए पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं