गूगल हर साल एक लिस्ट जारी करता है जिसे ‘ईयर इन सर्च 2021’ कहते हैं । जिससे ये पता चलता है की इस साल सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया है । गूगल ने इस साल की लिस्ट बुधबार को जारी की है। गूगल ने इस संबंध में वैश्विक सूची के साथ-साथ राष्ट्र-आधारित सूचियां भी जारी की हैं । जिससे यह भी पता चल जाएगा की क्षेत्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ है ।

मिली रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट प्रेमियों को सबसे आगे पाया गया है। IPL को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। IPL ,COWIN और ICC T20 ये तीनों टॉप में रहें । इंडियन ने फुटबॉल को भी काफी सर्च किया । Euro Cup ओवरऑल सर्च टर्म के मामले में चौथे नंबर पर रहा । वहीं अगर बात करें फिल्मों की तो तमिल ब्लॉकबस्टर Jai Bhim को मूवी की लिस्ट में टॉप स्पॉट मिला । इसके बाद बॉलीवुड मूवी शेरशाह को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया ।

अगर बात की जाए पर्सनलिटी लिस्ट की तो गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उसके बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को सर्च किया गया । शहनाज गिल भी इस लिस्ट में शामिल हैं ।

ओवरऑल इंडिया में टॉप ट्रेंड

  1. इंडियन प्रीमियर लीग
  2. कोविन
  3. आईसीसी टी20 विश्व कप
  4. यूरो कप
  5. टोक्यो ओलंपिक

टॉप ट्रेंड फिल्में

  1. जय भीम
  2. शेरशाह
  3. राधे
  4. बेल बॉटम
  5. एटरनल्स

टॉप ट्रेंड खबरें

  1. टोक्यो ओलंपिक
  2. ब्लैक फंगस
  3. अफगानिस्तान समाचार
  4. पश्चिम बंगाल चुनाव
  5. ट्रॉपिकल साइक्लोन ताउते

मोस्ट सर्च्ड पर्सनैलिटी

  1. नीरज चोपड़ा
  2. आर्यन खान
  3. शहनाज गिल
  4. राज कुंद्रा
  5. एलोन मस्क

मोस्ट सर्च्ड रेसिपी

  1. एनोकी मशरूम
  2. मोदकी
  3. मेथी मटर मलाई
  4. पालकी
  5. चिकन सूप

मोस्ट सर्च गेम
Free Fire सर्च लिस्ट में एक मात्र गेम रहा

इन सबके अलवा भी सर्च लिस्ट में कुछ रहे वो हैं वैक्सीन, कोविड टेस्ट, कोविड हॉस्पिटल, ऑक्सीजन सिलिंडर और CT स्कैन ।