नई दिल्लीः देश में कोरोना के चलते सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था उसके बाद कोरोना के मामले में कमी को देखते हुए ट्रेन सेवा दुबारा चालू की गई । परंतु किराये में बढ़ोतरी की गई थी । जिससे यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी आ रही थी । कोरोना के मामलों में कमी को देखेते हुए रेल सेवाओं को लगातार बहाल किया जा रहा है। बता दें की रेल मंत्रालय ने ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटा दिया है। इसके साथ ही स्पेशल किराए को भी कम कर दिया है। इसी बीच इंडियन रेलवे ने बताया कि यात्री आज यानी 10 दिसंबर से अनारक्षित टिकट पर भी सफर कर सकेंगे। यात्रियों को पहले के मुकाबले अब सस्ते में टिकट मिल पाएगा।

इंडियन रेलवे ने आज से 31 ट्रेनों को सामान्य कैटेगिरी में डालने का ऐलान किया है। इसके अलावा कोरोना महामारी से पहले चलने वाली सभी ट्रेनों को बहाल करने का आदेश दिया है। और अब तो इन ट्रेनों का किराया भी कम हो जाएगा।

इन ट्रेनों का किराया होगा कम

हेमकुंट एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर जंक्शन- देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी- जम्मूतवी एक्सप्रेस, होशियारपुर-दिल्ली-होशियारपुर, चंडीगढ़-प्रयागराज संगम- चंडीगढ़ एक्सप्रेस, फजिल्का-दिल्ली जंक्शन-फजिल्का, ऊंचाहर एक्सप्रेस, अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर, दौलतपुर चौक-दिल्ली जंक्शन-दौलतपुर, बरेली-नई दिल्ली- बरेली इंटरसिटी, बरेली-वाराणसी-बरेली इंटरसिटी, बरेली-प्रयागराज संगम- बरेली पैसेंजरस, देहरादून-वाराणसी- देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली जंक्शन- देहरादून मसूरी एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन-प्रतापगढ़ जंक्शन- दिल्ली जंक्शन पदमावत एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, जालंधर सिटी-नई दिल्ली- जालंधर सिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लोहिया खास जंक्शन-नई दिल्ली सरबत दा भला एक्सप्रेस, मोगा इंटरसिटी, प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, वाराणसी जंक्शन-लखनऊ-वाराणसी जंक्शन सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस।