भिलाई। मकान बेचने के विवाद को लेकर सगे भाई ने अपनी बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी मकान को बेचना चाहता था लेकिन बड़ा भाई इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात दोनों की बहस हुई और छोटे भाई ने बड़े भाई को मौते के घाट उतार दिया। हत्या की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक भिलाई के राजीव नगर निवासी आकाश सिंह (29) का उसका छोटे भाई विकास सिंह (26) से मकान को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाई शराब के नशे में थे। आरोपी विकास सिंह ने मकान बेचने की बात कही। लेकिन, आकाश सिंह ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान विकास ने पास ही पड़े बांस से अपने बड़े भाई आकाश सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी विकास वहां से भाग निकला। जब परिजनों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो पुलिस मौके पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने खोजबीन के दौरान रात करीब दो बजे आरोपी विकास सिंह को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी पंजाब भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।