धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलियारी पुल के पास सीमेंट से भरे ट्रक ने साइकिल से जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक दुर्गा चौक कोलियारी निवासी ओनीसा सोनकर (12 वर्ष) पिता भरतलाल, आनंद मार्ग स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। आज सुबह वह स्कूल आई हुई थी। लगभग 11:30 बजे वह अपनी साइकिल से घर लौट रही थी। तभी कोलियारी पुल के आगे मछली पसरा के पास धमतरी से नगरी की ओर जा रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।