हरनाज संधू ने ‘लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021’ के किताब को अपने नाम किया है । अब वो ‘मिस यूनिवर्स 2021’ की तैयारी में जुट गई हैं। मॉडल हरनाज संधू का कहना है की ‘लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021’ के किताब जीतना इस विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है, हरनाज को ये भी पता है की ‘मिस यूनिवर्स 2021’ वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाली हैं । इस मॉडल को हाल ही में ‘लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021’ का ताज पहनाया गया है।

हरनाज संधू का कहना है की जीत का यकीन नहीं कर पा रहीं हैं , हालांकि उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स 2021’ की तैयारी शुरू कर दी है । इस साल इसका आयोजन इजराइल के Eilat में किया जाएगा। 21 वर्षीय हरनाज संधू भारत का प्रत‍िन‍िध‍ित्व करने वाली का जन्म स‍िख पर‍िवार में हुआ है , चंडीगढ़ की रहने वाली हैं । हरनाज पब्ल‍िक एडमिन‍िस्ट्रेशन में मास्टर्स डिग्री कर रही हैं। उनका उद्देशय अपने माता -पिता को गौरवान्व‍ित करना है। अपनी प्रेरणा के नाम पर हरनाज संधू ने प्र‍ियंका चोपड़ा का नाम कई बार लिया है। फिटनेस लवर हरनाज को प्रकृति से भी प्यार है।

हरनाज का कहना है की ‘‘मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं खुद को प्रस्तुत करते समय अपने देश की सबसे सुंदर छवि को पेश करूं और ‘मिस यूनिवर्स 2021’ में भारत को गौरवान्वित करूं। साथ ही मैं इसे भारत और इजराइल के बीच संबंधों को मजबूती देने के अवसर के तौर पर भी देखती हूं।’’