विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हो चुकी है। अब दोनों की शादी सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें आने का सिलसिला शुरू हो गया है. शादी के खत्म होते ही कपल ने फेरों और शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आई थी. साथ ही ऐलान किया था कि अब वह मिस्टर एंड मिसेज बन गए हैं. शादी के बाद अब दोनों की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं. विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को हल्दी लगाते देखे जा रहें हैं.

इस तस्वीर में दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं . दोनों हल्दी से रंगे हुए हैं. कटरीना ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है. तो विक्की धोती और पिंक चुनरी लिये हुए हैं. विक्की ने हल्दी लगने के साथ अपनी हल्दी धुलने की भी तस्वीर शेयर की है . इस तस्वीर में आप देख सकते हैं की विक्की ने काला चश्मा पहन रखा है और सब उन पर पानी डाल रहे हैं.

कटरीना अपनी हल्दी की तस्वीर में काफी खुश नजर आ रही हैं शायद ही पहले कभी कटरीना इतनी खुश नजर आई थी . दोनों की शादी में इनके परिवार वाले भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं . विक्की के पिता की खुशी आप देख सकते हैं वो कितने उत्साहित हैं अपने बेटे की शादी को ले कर .