रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू गया है। सत्र के पहले दिन आज सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण समेत विधायकों ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विधानसभा के नियम के मुताबिक अगर किसी सींटिग विधायक का निधन हुआ हो तो सत्र के पहले दिन सदस्य को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है। बता दें कि पिछले महीने दिवाली के दिन खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके आकास्मिक निधन से खैरागढ़ समेत प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके अलावा आज सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा सदस्य और पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल, पूर्व सांसद गोंदिल प्रसाद अनुरागी, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा सदस्य मनुराम कच्छ, रजिन्दर पाल सिंह भाटिया, पूर्व संसदीय सचिव और चंद्रपुर से दो बार के विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि दी गई।
सीडीएस बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि
8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए विमान हादसे में शहीद देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन सिंह रावत को भी सदन में श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा जनरल रावत की धर्मपत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के अन्य अधिकारियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
