नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। आईओसीएल ने विभिन्न ट्रेड में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, एकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और रिटेल सेल्स ट्रेड के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में टेक्निशियन अप्रेंटिस के कुल 300 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
पदों की संख्या – 300


ज़रूरी तारीखें
आवेदन की शुरुआती तारीख – 10 दिसंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख – 27 दिसंबर 2021
किन पदों पर होगी भर्ती , योग्यता
ट्रेड अप्रेंटिस – (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट) मैट्रिक परीक्षा पास और ट्रेड में दो वर्षीय ITI कोर्स जरूरी है।
ट्रेड अप्रेंटिस (डीईओ) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास और डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस (रिलेट सेल्स) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास होना चाहिए।
टेक्निशियन अप्रेंटिस – (इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा।


कैसे करें आवेदन
इंडियन ऑयल ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, iocl.com पर अप्रेंटिसशिप सेक्शन में जा के जानकारी प्राप्त कर सकते है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
