बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहां नेशनल हाइवे 130 सी में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। और एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना गरियाबंद क़े मालगांव कोदोबतर के बीच हुई है। सूचना प्राप्त होते ही गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक रायपुर और खरखरा के निवासी बताए जा रहे है। तीनों एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर राजिम से गरियाबंद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क में बैठे मवेशी को बचाने के चक्कर मे ये हादसा हो गया तीनो मोटरसाइकिल सवार ट्रक से टकरा गए घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों का पंचनामा कार्रवाई कर शव पीएम के लिए रवाना किया।
फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गयी है। जिसे पकड़ने के लिए राजिम और पांडुका पुलिस को सूचना दे दी गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
